फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मौज मस्ती में रामगंगा नदी में उतारी थार बीच धारा में फंसी

विज्ञापन
थार जीप को बनाया नदी में नाव, हादसा टला वाली खबर का फोटोकालागढ़ के निकट रामगंगा नदी के बीच फंस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ के निकट बावली क्षेत्र में रामगंगा नदी के तट पर मौज मस्ती करने आए युवाओं ने एक थार जीप को नदी के बीच में लाकर खड़ा कर दिया। थार नदी में के बीच में जाकर फंस गई। जिसे लोगों ने किसी तरह से नदी से निकाला और हादसा टल गया।

रामगंगा नदी के तट पर अफजलगढ़ बैराज के नीचे बावली में क्षेत्र के बाहर से कुछ युवा मौज मस्ती करने थार जीप से पहुंचे। युवक जीप को नाव की तरह चलाते हुए नदी के बीच में ले गए। इसी बीच जीप पानी व पत्थरों में फंस गई। मौके पर मौजूद अनेक युवाओं ने मौज मस्ती करते हुए जीप को नाव की तरह पानी से किसी तरह धकेल कर बाहर निकाला। मौके पर हादसा हो सकता था। लोगों ने थार को नदी से बाहर निकालते हुए कीडियो बनाई व फोटो वायरल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी क्षेत्र में पुलिस प्रशासन बनाए शांति व सुरक्षा का माहौल

शिवसेना यूबीटी के जिला अध्यक्ष संजय राणा, दीपक सिरोही, महेन्द्र सिंह आदि का कहना है कि नदी के तटों पर बाहर से आकर मौज मस्ती के नाम पर बीयर, शराब पार्टी करने वालों पर नकेल कसी जाए। पुलिस प्रशासन दो पहिया वाहनों पर तीन चार युवकों को बिठाकर तेज गति से वाहन चलाने व नदी क्षेत्र में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर शांति व्यवस्था व सुरक्षा बनाए। नदी क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की जाए। यहां तीन क्षेत्र कालागढ़, बढ़ापुर व अफजलगढ़ क्षेत्र की पुलिस की सीमाएं हैं। यहां पुलिस गश्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें