फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर कृपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर कृपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

नगीना। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक नगीना शाखा के प्रतिनिधि पद पर ठाकुर कृपाल सिंह एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस बार वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर में स्थित कालाखेड़ी साधन सहकारी समिति में बुधवार को आरओ राजेश कुमार, एआरओ बाबूराम की देखरेख व नगीना शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा के समक्ष हुई नामांकन प्रक्रिया में केवल दो प्रत्याशियों ठाकुर कृपाल सिंह और अलका रानी ने नामजदगी कराई थी। आरओ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी के दिन अलका रानी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ठाकुर कृपाल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो गए। ठाकुर कृपाल सिंह के शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित होने के बाद बैंक शाखा परिसर में आरओ राजेश कुमार ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, अनूप बाल्मीकि व प्रमोद चौहान, जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, शिताशु अग्रवाल ने ठाकुर कृपाल सिंह को फूल माला बनाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें