फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी ः दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 16 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड और मार्कशीट देखते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात टीईटी में दो हजार से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहचान पत्र नहीं होने के कारण अनेक अभ्यर्थियों को वापस लौटना पड़ा। दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले हाईवे पर जाम लग गया ।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी वाहन पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। 
डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार जिले में टीईटी की परीक्षा चौदह केंद्रों पर संपन्न हुई। प्राथमिक शिक्षक की परीक्षा छह केंद्र पर हुई। परीक्षा में 4,757 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 4,127 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्राथमिक शिक्षक परीक्षा में 630 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे हैं। उच्च प्राथमिक शिक्षक परीक्षा सभी चौदह केंद्र पर हुई। परीक्षा में 11,487 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 9,777 परीक्षा में शामिल हुए ।
परीक्षा में 1,710 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 
प्रशासन की ओर से तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह परीक्षा मजिस्ट्रेट तैनात थे। डीएम जगतराज ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। कें द्रों पर व्यवस्था चांक चौबंद मिली। केंद्रों पर पुलिस नाम मात्र के लिए ही थी। इसके चलते परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर आने वाले अभ्यर्थियों में आपाधापी मची रही।  
विज्ञापन

हाईवे पर लगा जाम ः टीईटी परीक्षा की दूसरी पाली शुरू होने से पहले पौड़ी-मेरठ हाईवे पर जाम लग गया। काफी देर तक पॉलिटेकिभनक कालेज से लेकर शक्ति चौराहे तक जाम लगा रहा। मेरठ जाने वाले वाहन सेंट मैरी के पास से चक्कर रोड को निकल रहे थे। थोड़ी देर बाद वहां भी जाम लग गया। ये ही हालत बिजनौर-नूरपुर मार्ग की      रही। बिजनौर शहर के अंदर से शुरू हुआ जाम कई किलोमीटर  बाहर तक रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें