टीईटी : पुलिस की कड़ी चेकिंग से गुजरेंगे परीक्षार्थी
बिजनौर।अबकी बार टीईटी की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को पुलिस की भी कड़ी चेकिंग से गुजरना होगा। जिसके लिए पुलिस ने खाका तैैयार कर लिया है। सभी 27 परीक्षा केंद्रों को तीन सुपर जोन में बांटा गया हैं। जिसके लिए तीन एएसपी तैनात रहेंगे। वहीं जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट किया गया है।
आज रविवार को जिले में 27 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा होनी है। जिसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि पिछली बार टीईटी का पेपर लीक होने की वजह से इस बार ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। पुलिस के साथ साथ खुफिया इकाई भी तैनात रहेगी। संवाद
यह फोर्स होगी तैनात
- तीन एएसपी
- सात सीओ
- 18 निरीक्षक
- 70 एसआई
- 406 कांस्टेबल
- 96 महिला कांस्टेबल