फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने पिचिंग कार्य का किया निरीक्षण

विज्ञापन
नजीबाबाद के खैरूल्लापुर में निरीक्षण करते राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
खैरुल्लापुर में पिचिंग कार्य की गुणवत्ता परखी
विज्ञापन

नजीबाबाद। राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप ने नजीबाबाद के खैरुल्लापुर क्षेत्र में मालन नदी पर बनाई जा रही पिचिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को तत्काल पिचिंग कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप ने सिंचाई खंड धामपुर के एक्सईएन बाबूराम, एसडीओ गणेश सिंह, जेई जोगिंदर सिंह, एके शर्मा, आरपी सिंह के साथ खैरुल्लापुर कछियाना क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से मालन नदी के कटान को रोकने के लिए बनाए जा रहे पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया। भाजपा नेत्री बिंदु सराफ के साथ किए निरीक्षण में मंत्री विजय कश्यप ने मानसून वर्षा शुरू होने से पूर्व पिचिंग कार्य पूरा न करने पर ठेकेदार को जमकर हड़काया। उन्होंने पांच दिन के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। करोड़ों रुपए की लागत से खैरुल्लापुर में पिचिंग कार्य की गुणवत्ता को लेकर लोगों में रोष है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सिंचाई खंड के अधिकारियों की उपेक्षा से क्षेत्र में कार्य में उदासीनता बरती गई। एक सप्ताह पूर्व खैरूल्लापुर निवासी ममता वर्मा सहित अनेक क्षेत्रवासियों से ने एसडीएम संगीता को ज्ञापन सौंपा था जिसमें खैरूल्लापुर क्षेत्र में मालन नदी के कटान से हर वर्ष भारी नुकसान होने के बावजूद सिंचाई खंड पर बजट से कम का काम कराने और खैरुल्लापुर तक पिचिंग न लगाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें