फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन : पुलिस ने दो और संदिग्ध किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी सऊदी में बैठे आकिब से जुड़ा है जबकि दूसरा आरोपी किरतपुर में गाड़ी में आग लगाने वाले ग्रुप में शामिल था। आतंकी कनेक्शन के दो अलग अलग मामलों में पुलिस अब तक सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना नांगल पुलिस ने समीर उर्फ रुहान निवासी नजीबाबाद और किरतपुर पुलिस ने राजू राम गोदारा निवासी दादूडे वाला जैसलमेर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी समीर इंस्टाग्राम पर की गई उस वीडियो कॉल में शामिल था, जिसमें सऊदी अरब में रहने वाले मेरठ के आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था।
इस वीडियो कॉल में शामिल हुए उवैद और जलाल हैदर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि सौफतपुर के मैजुल और आकिब के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। आकिब के ग्रुप में शामिल आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने के साथ साथ रेल संचालन से छेड़छाड़ करने की मंशा पाले हुए थे।
विज्ञापन

उधर बुधवार को किरतपुर पुलिस ने जैसलमेर के राजू राम गोदारा को पकड़ा है, जिसकी गिरफ्तारी किरतपुर में चार मार्च को निमिष रस्तोगी की गाड़ी में धार्मिक चिह्न देखकर आग लगाने वाले मामले में हुई है।
बता दें कि अबूजर ने गाड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने किरतपुर निवासी अबुजर राईन को 12 मार्च को पकड़ा, जिसने बताया कि मुंबई में रहने वाले मौसेरे भाई जैद निवासी किरतपुर के कहने पर उसने गाड़ी में आग लगाई।
विज्ञापन

आग लगाने के बाद उसने जैद को उक्त फोटो और वीडियो भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें