पशु का कटा शव मिलने से गांव में तनाव
अफजलगढ़। दो दिन से लगातार हिदायतपुर चौहड़वाला में दो अलग अलग स्थानों पर पशु के कटे हुए सिर मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को गांव चौहड़वाला टांडा में मंगलवार को गांव के पिंड स्थल के समीप एक पशु का कटा शव मिला। इससे पहले भी पुलिया के पास एक पशु का कटा शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि शरारती तत्वों ने गांव में तनाव पैदा करने के लिए अवशेषों को अलग अलग फेंका है। अवशेषों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।