मारपीट में कई घायल, पुलिस में रिपोर्ट कायम
धामपुर। ग्राम सरकड़ा चकराजमल निवासी अमर सिंह ने सीओ के आदेश पर धामपुर पुलिस कोतवाली में गांव के ही तीन लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन दिन पहले उसके खेत में छह बीघे गन्ने में आग लग गई। कुछ गन्ना गांव के एक व्यक्ति का भी चपेट में आने से जल गया। आरोप है कि जब वह 24 अप्रैल को जंगल जा रहा था तो गांव के प्रफुल्ल व मोहित ने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसे अपने घर के सामने रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके साथ मारपीट की। गांव के अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। उधर गांव बसेड़ा कुंवर निवासी दीपक कुमार ने गांव के चार युवकों विवेक, मयूर, विपुल, सचिन पर अकारण घर में घुस 27 अप्रैल गाली-गलौज व मारपीट की। जिससे उसको काफी चोट आई है।