फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथ में काटकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच गया दस साल का अगमल

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज पढ़कर लौट रहे बालक का दो लोगों ने किया था अपहरण करने का प्रयास
विज्ञापन

बाइक बंद हुई तो एक अपहरणकर्ता के हाथ में काटकर घर भाग आया बच्चा
पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे बालक का दो लोगों ने अपहरण करने का प्रयास किया। उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और बाइक पर बैठाने की कोशिश की। मगर, इसी दौरान बाइक बंद हो गई तो बालक एक अपहरणकर्ता के हाथ में काटकर उनके चंगुल से बचकर घर भाग आया। बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला मंझोली निवासी अब्दुल मोईद का 10 वर्षीय बेटा अगमल शनिवार की शाम सात बजे सगीरवाली मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था। बच्चे के अनुसार, थोड़ी दूरी पर खड़े दो अनजान लोगों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधने का प्रयास किया। उसने छूटने का प्रयास किया तो दोनों ने उसे जबरदस्ती पकड़कर बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

दोनों लोग उसे मस्जिद के बगल वाले रास्ते से ले जाने लगे। तभी अपहरणकर्ताओं की बाइक बंद हो गई। इसी दौरान बच्चा एक अपहरणकर्ता के हाथ में काटकर उससे छूटकर घर भाग आया और परिजनों को सारी बातें बताई। उसके पिता मोईद ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी की फुटेज चेक कराकर घटना की जानकारी कराई जा रही है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें