फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दस और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दस और मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमित दस और मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 113 हो गई है। इनमें एक महिला पखनपुर, एक नहटौर की किशोरी और आठ नूरपुर क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर के निवासी हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए मुरादाबाद कोविड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को दस नए मरीज मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 113 हो गई है। इनमें से 60 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की इससे मौत भी हुई है। वर्तमान एक्टिव पॉजिटिव केस 51 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार रात नगीना तहसील के गांव पखनपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि देर रात इसी परिवार की एक और महिला भी संक्रमित पाई गई। इससे पूर्व इस महिला के पति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब गांव पखनपुर के एक ही परिवार के पति-पत्नी और चार साल की बच्ची समेत पांच मरीज कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। हॉट स्पॉट इलाका होने के कारण यह गांव पहले से ही सील है। इसके अलावा मंगलवार को कुल नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से नहटौर के मोहल्ला तकियागढ़ी निवासी एक किशोरी है, जबकि आठ नूरपुर क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी मुरादाबाद में संक्रमित निकले व्यक्ति के संपर्क में आए उसके परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि ये सभी नौ मरीज होम क्वारंटीन थे। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को तलाश कर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें