अफजलगढ़ चीनी मिल कर्मचारी सहित दस संक्रमित
बिजनौर। अफजलगढ़ चीनी मिल और बिजनौर विद्युत निगम के एक-एक कर्मचारी सहित जिले में दस और लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके साथ में 1207 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नए मरीजों को शामिल कर जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3219 हो गई है। इनमें से अब तक 3017 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है और 46 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 156 रह गए हैं।
जनपद में अब कोरोना संक्रमण शक्ति क्षीण हो रही है। जिले में जिस रफ्तार से केस मिलने से शुरू हुए थे, अब उसी दर से घट रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कुल दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1207 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 44 हजार 380 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3219 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और लगभग एक लाख 38 हजार 819 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 2342 लंबित रिपोर्ट हैं। अब तक 46 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को चीनी मिल अफजलगढ़, बिजनौर विद्युत निगम, बिजनौर शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित सिविल लाइन-2 त्वचा क्लीनिक, सिविल लाइन-2 स्थित विश्नोई-433 राज निवास, गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग, कोतवाली देहात थाने के गांव मिर्जापुर महेश उर्फ बांकपुर, गांव बिंजाहेड़ी, जनपद कानपुर देहात के गांव नसीरपुर से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।