फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांवड़ियों की उम्मीदों पर फिरा पानी, नदी के तेज बहाव में बह गया अस्थायी पुल, प्रशासन ने बनाई थी ये योजना

Fri, 07 Jul 2023 11:53 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बारिश ने कांवड़ियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए योजना बनाकर अस्थायी पुल तैयार कराया था लेकिन, वह नदी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
नदी के तेज बहाव में बह गया अस्थायी पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में बारिश ने कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा बनाई गई योजना पर पानी फेर दिया। कांवड़ियों के आवागमन के लिए रतनाल नदी पर बनाया गया अस्थायी पुल नदी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने हाईवे के जाम से निजात दिलाने के लिए नदी पर अस्थायी पुल की व्यवस्था की थी।

विज्ञापन


नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं। मार्ग पर स्थित रतनाल नदी का पुल संकरा होने से कांवड़ यात्रा के दौरान प्रतिवर्ष जाम की परेशानी झेलनी पड़ती है। जाम से निजात दिलाने और कांवड़ यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ियों की पैदल यात्रा के लिए रतनाल नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया कराया था।

पुलिस की योजना के तहत कांवड़ियों को आवागमन में सुविधा होती, लेकिन बारिश ने पुलिस की योजना पर पानी फेर दिया। बृहस्पतिवार को लगातार बारिश होने से नदी का पानी अस्थायी पुल के ऊपर से गुजरा और अस्थायी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। 

उधर, मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि रतनाल नदी में ह्यूम पाइप डलवाकर अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया था, जो बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। ह्यूम पाइप अपनी जगह स्थित है, फिर से मिट्टी और खनन सामग्री डलवाकर अस्थायी पुल का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये हाईवे स्थित रतनाल नदी के पक्के पुल से होकर ही गुजरेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला
विज्ञापन

ऐसे होता कांवड़ियों का आवागमन
हरिद्वार से कांवड़ लेकर कांवड़िये भागूवाला होते हुए मोटा महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। कांवड़िये मोटा महादेव मंदिर से जल चढ़ाने के बाद नंगला पिथौरा तिराहे से नदी के रास्ते पर निर्मित अस्थायी पुल से होते हुए साहनपुर के दानापानी होटल तक पहुंचते। जिससे कांवड़ियों को आवागमन में सुविधा होती।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें