फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तापमान में उतार चढ़ाव बरकरार, दिन में गर्मी से छूट रहा पसीना

Thu, 23 Oct 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम में उतार चढ़ाव बरकरार है। तापमान घटने पर सर्दी और तापमान बढ़ने पर गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन में गर्मी से लोगों का पसीना छूट रहा है। वहीं, दीपावली से पहले सुबह और शाम लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा था। लेकिन, जिले में लगातार मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन


अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन, अब फिर से बढ़ोतरी हुई है। जबकि, न्यूनतम तापमान अभी 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। ऐसे में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव होने से लोग गर्म कपड़े पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं।
इससे वह बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, पिछले साल 22 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल 22 अक्तूबर को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान .9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है।
वहीं, सुबह और शाम के समय भी रोजाना तापमान में बदलाव दिखाई दे रहा है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि अभी तापमान में उतार चढ़ाव होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें