फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सरगर्मी तेज

विज्ञापन
नजीबाबाद में नकुल अग्रवाल के भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर स्वागत करते कार्यकर्ता। (स्रोत-कार्यकर्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। शीतलहर चलने से भले ही जनपद का तापमान 15 डिग्री पहुंच रहा हो, लेकिन भाजपा संगठन में जिलाध्यक्ष पद के लिए राजनीति गर्मा रही है। राजनीति खींचतान के बीच भाजपा ने जिले के दो मंडल अध्यक्ष को छोड़ बाकी मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी। अब भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया 10 जनवरी को पार्टी जिला कार्यालय पर संपन्न होगी।
पिछले माह से जनपद में भाजपा संगठन की सरगर्मी तेज है। जिला अध्यक्ष के चुनाव से पहले मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया हुई। क्योंकि जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने को मंडल अध्यक्ष प्रस्तावक बनते हैं।
विज्ञापन

इसलिए पार्टी जिलाध्यक्ष की लाइन में शामिल नेता, उनके समर्थक, जनप्रतिनिधि अपने गुट के लोगों को मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि बनाने में जुट हुए थे। नेताओं की खींचतान के चलते इनकी घोषणा होने में देरी हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसके चलते पार्टी में गुटबंदी भी दिखाई देने लगी। हर कोई अपने पक्ष के मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि बनाने में जुटे हुए थे, ताकि उनकी आगे की राह आसान हो जाए।
n इस तरह होगी चुनाव प्रक्रिया: भाजपा के सह जिला चुनाव अधिकारी प्रमोद चौहान ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर संगठन के जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन चुनावी प्रक्रिया 10 जनवरी को होगी। बताया कि सुबह 10 से 11 तक नामांकन पत्रों का वितरण होगा। 11 बजे से 12 तक नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन

12 से 12.30 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 12.30 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर डेढ़ बजे वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें