फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आकाशवाणी केंद्राें को बनाया जाएगा रिले केंद्र

Wed, 08 Jan 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद का आकाशवाणी केंद्र संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
नजीबाबाद। प्रदेशभर के आकाशवाणी केंद्रों को रिले केंद्र बनाने की योजना प्रस्तावित है। प्रसार भारती ने इन केंद्रों को करीब चार घंटे की प्रसारण विंडो देने का फैसला लिया है। प्रसार भारती ने बेहतर प्रसारण गुणवत्ता के लिए नई प्रसारण योजना की बात कही।
प्रसार भारती ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-इलाहाबाद, वाराणसी गोरखपुर, आगरा, मथुरा-वृंदावन, ओबरा, रामपुर, बरेली, नजीबाबाद के आकाशवाणी केद्रों से उनके अपने प्रसारण अधिकार सीमित करने की योजना तैयार की है। केंद्रों को राजधानी के लखनऊ केंद्र से चार घंटे की प्रसारण विंडो दी जाएगी। शेष समय में प्रदेशभर के आकाशवाणी केंद्र लखनऊ केंद्र के प्रसारण रिले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशालय के निर्देश पर लखनऊ केंद्र ने प्रसारण का एफपीसी (फिक्स पॉइंट चार्ट) तैयार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार प्रसार भारती ने आकाशवाणी के खर्च को सीमित करने के लिए केंद्रों को सीमित प्रसारण समय देने और अधिकांश समय लखनऊ के प्रसारण रिले करने की प्रसारण नीति तैयार की है। लखनऊ केंद्र पर 30 दिसंबर को आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न केंद्रों से आए प्रसारण अधिकारियों को नई प्रसारण नीति की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें