फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए किशोरों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए किशोरों में उत्साह
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 12 से 14 साल तक के किशोरों के टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। किशोर वैक्सीन की पहली डोज के साथ-साथ दूसरी डोज को लेकर भी उत्साहित हैं। किशोरों को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद लगेगी। किशोरों में वैक्सीन के प्रति किसी तरह का भी भय नहीं दिखाई दे रहा है।
जिले में 12 से 14 साल तक के 19922 किशोरों को वैक्सीन लग चुकी है। जबकि 155999 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके चलते अभी तक कुल लक्ष्य का 12.7 फीसदी वैक्सीनेशन हुआ है। अगर हम 15 से 18 उम्र तक के किशोरों के टीकाकरण की बात करें तो जिले में 258290 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 222951 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लग चुुका है। जो कुल लक्ष्य का 86.32 फीसदी है। इसके साथ ही जिले में 12 से 14 साल तक के किशोर परीक्षा समाप्त होने के बाद वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं। किशोरों में दूसरी डोज को लेकर भी उत्साह नजर आ है।
विज्ञापन

पहली के बाद लगवाई अब दूसरी डोज : आदित्य
आदित्य कुमार ने बताया कि वह एमडी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। वह कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने आया है। वैक्सीन की पहली डोज लगवाने पर कुछ समस्या नहीं हुई थी।
वैक्सीन को लेकर कोई डर नहीं: अनमोल
अनमोल ने बताया कि नवोदय विद्यालय चांदपुर में कक्षा 9 में पढ़ता है। वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह डर नहीं है। बल्कि वह दूसरी डोज के लिए भी उत्साहित है। क्योंकि वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है।
सभी को लगवानी चाहिए वैक्सीन : राजवंश
राजवंश चौधरी ने बताया कि वह सेंट मेरी में कक्षा सात का छात्र है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। वह वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए उत्साहित है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
वैक्सीन से दी जा सकती है कोरोना को मात : योगेंद्र
अभिभावक योगेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन को लेकर सभी जागरूक हैं। क्योंकि वैक्सीन लगवाने से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। किशोरों को भी समय से टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

बेटे को लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन : देवेंद्र
अभिभावक देवेंद्र चौधरी ने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह की कोई शंका नहीं है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। अब किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो बेटे ने भी वैक्सीन लगवा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें