पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
हरेवली। शेरकोट थाने के गांव शाहकोट कंदला में 16 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार को गांव के समीप जंगल में पेड़ से लटका मिला। किशोर सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी सुनीता दाहिया ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शाहकोट कंदला निवासी मृतक के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र विकास सोमवार शाम घर से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने विकास को को आसपास व रिश्तेदारों में काफी तलाश किया। लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह गांव के समीप जंगल में गन्ने के खेत में एक पेड़ पर विकास का शव एक रस्सी से लटका हुआ मिला। कमर पर चोट के निशान थे। उसके हाथों से खून बह रहा था। ऐसी स्थिति में शव को देखते हुए परिजनों ने विकास की हत्या कर शव को पेड़ से लटका देने की आशंका जताई है।
बताया जाता है कि सुरेश कुमार के चार बच्चों में विकास दूसरे नंबर का था। जो कक्षा 10 का छात्र था। विकास के परिजनों का कहना है कि उनके पुत्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। परिजनों ने आरोपियों का पता कड़ी कार्रवाई की मांग की है।