बाग चौकीदार ने खुदकुशी की
नगीना। आम के बाग की रखवाली करने वाले एक युवक ने पेड़ से फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक नेजों वाली गांवड़ी निवासी पिंटू उम्र करीब 26 वर्ष क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर कल्याण गांवड़ी स्थित एक व्यक्ति के आम के बाग में रखवाली का काम करता था। मंगलवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने बाग में पेड़ से बंधे गमछे से पिंटू को गले में फंदा लगाकर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में पिंटू के शव को नीचे उतारा तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है की जांच में पाया गया कि पिंटू ने घरेलू कलह के चलते मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की। संवाद