फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात, अब दे रहा ये धमकी

Thu, 22 Sep 2022 04:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। आरोपी अब ये धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में एक पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ एक साल पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। अब फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि उसके मोहल्ले का ही रहने वाला आजाद करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके घर पर आया था और उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसकी बेटी गर्भवती हो गई। आरोपी ने इसकी जानकारी होने पर गर्भपात करा दिया।

इसके अलावा आरोपी पुत्री की वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिससे उसकी शादी होने में व्यवधान हो गया। आरोप है कि 18 सितंबर को आजाद और उसका भाई शारिक उसके घर में घुस आए। शारिक दरवाजे के बाहर खड़ा हो गया और आजाद ने उसकी पुत्री के साथ फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार वशिष्ठ का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें