फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किशोर की मौत

Sun, 17 Jan 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर/ नगीना में गांव छजुपुरा के निकट ट्रक और भैंसा बुग्गी की भिड़ंत में एक किशोर की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। वहीं नगीना में किसी वाहन की चपेट में आकर एक महिला ने भी दम तोड़ दिया। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
गांव छजुपुरा निवासी 16 साल का अनवर पिता मुजफ्फर के साथ  शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे भैंसा बुग्गी से गांव के निकट पावर कोल्हू पर गन्ना डालकर घर लौट रहा था। बिजनौर की ओर से आ रहे साबुन से लदे ट्रक और भैंसा बुग्गी में भिड़ंत हो गई।

 भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि भैंसा बुग्गी दूर गहरे गड्ढे में जा गिरी। अनवर की मौके पर ही मौत हो गई और पिता मुजफ्फर गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर मारकर ट्रक भागने के दौरान आगे जा रही एक भैंसा बुग्गी से भी टकराकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में छजुपुरा गांव का ही हबीब और नसीमा निवासी अम्हेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया। थाना के कार्यवाहक एसओ छत्रपाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है।

चालक और हेल्पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए वहीं नगीना में पुलिस के अनुसार गांव अमरोली की चौकीदार मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को सूचना दी कि एक 42 साल की महिला का शव नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल के पास सड़क के बीचोंबीच पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि महिला कि किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हुई है। पुलिस ने करीब दो घंटे तक आस पास के लोगों व महिलाओं से शव की पहचान कराई लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें