स्योहारा। सुनील कुमार (12) पुत्र कैलाश निवासी ग्राम चानू जिला चतरा बिहार मंगलवार को गांव के ही देवेंद्र पुत्र के खेत में खड़े जामुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि सुनील ग्राम सुमालखेड़ी निवासी अजयवीर सिंह के घर मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले वह माता-पिता के साथ यहां आया था। चार माह पूर्व मां दूसरे बच्चे के जन्म के कारण गांव चली गई, जबकि पिता मजदूरी करने दरियापुर बिहार चला गया। अकेला रह गया सुनील अजय वीर के यहां मजदूरी कर रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि किशोर ने आत्महत्या की है। पुलिस कारणों की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने किशोर के परिजनों को मामले की सूचना दी। देर रात तक कोई भी गांव नहीं पहुंच पाया था।