फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीने में दर्द से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। गांव दामनगर लकड़ा निवासी हितेश (18) पुत्र प्रेम सिंह की शनिवार रात सीने में दर्द होने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह ने बताया कि हितेश रात में सो रहा था। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले आए। रविवार को गंगा बैराज घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हितेश मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ था। कम उम्र में उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम चिकारा ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। परिजनों से मिली जानकारी और बताए गए लक्षणों के आधार पर कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका है। हालांकि, मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें