फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सावन गीतों के साथ मनाया तीज उत्सव, झूले का लिया आनंद

विज्ञापन
नजीबाबाद की माहेश्वरी धर्मशाला में तीज उत्सव मनातीं महिलाएं।
विज्ञापन
नजीबाबाद। महिला सेवा संगठन के तीज उत्सव में महिलाओं ने हरियाली तीज गीतों से समा बांधा। सावन गीतों के साथ झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन

महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष रमा शुक्ला के नेतृत्व में माहेश्वरी में धर्मशाला में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। मनोहारी हरी पोशाक में सजधज कर आई महिलाओं ने हरियाली तीज और झूला गीतों का आनंद लिया। रमा शुक्ला ने तीज उत्सव के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाएं सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर तीज व्रत रख कर पतियों के दीर्घायु की कामना की।
तीज उत्सव में उपाध्यक्ष अमिता अरोड़ा, स्नेहलता अग्रवाल, उषा माहेश्वरी ने सावन गीत गाए। कार्यक्रम में अनीता अग्रवाल, इंदु नरेश, पूनम अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, तनु गोयल, सुरेखा मित्तल, बबीता तायल, कामिनी वशिष्ठ, मंजुला अग्रवाल, संपत्ति, मालती वैश्य, पुष्पा पाठक, मोना खट्टर आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भवन मंदिर परिसर में सीमा भागी की अध्यक्षता और कमलेश वशिष्ठ के संचालन में हरियाली तीज उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजेश, रानी, प्रिया, मणि शर्मा, मीनू, शारदा, उषा, सुषमा तिवारी, शिखा, सपना, कुसुम शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें