फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेतों के नलकूप तक पहुंची गंगा, पाइपलाइन उखाड़ने में जुटे किसान

विज्ञापन
नांगलसोती-गांव गौसपुर के कटान क्षेत्र से नलकूप की पाइपलाइन उखाड़ता किसान। (स्रोत-किसान)
विज्ञापन
बिजनौर, नांगलसोती। गंगा नदी ने गौसपुर में पिछले तीन दिनों से कई बीघा कृषि भूमि का कटान कर दिया। गंगा नदी कटान करती हुई किसानों के नलकूप तक पहुंच गई। किसानों ने कटान को देखते हुए अपने खेतों पर नलकूप की पाइपलाइन उखाड़ ली।
विज्ञापन


नांगलसोती क्षेत्र में गंगा नदी गौसपुर के किसानों पर कहर बरपा रही है। शनिवार को गंगा नदी कई बीघा कृषि भूमि का कटान करती हुई किसानों के नलकूप तक पहुंच गई है। किसान सत्यपाल सिंह, हरपाल सिंह, राजू, मनोज कुमार, सुरेश पाल, विजय सिंह, सतीश चौधरी, आदि किसानों की भूमि गंगा नदी के कटान में समा गई है। लगातार खेतों की ओर कटान होता देखकर किसानों ने खेतों से ट्यूबवेल और नलकूपों की पाइप लाइन को उखाड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को किसान सत्यपाल सिंह का नलकूप भी कटान की जद आ गया। सत्यपाल ने ट्यूबवेल की बढ़ते कटान को देखते हुए स्वयं ही पाइप लाइन उखाड़ ली।
उधर, विद्युत निगम के अधिकारियों ने ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर को हटा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी पिछले एक दशक से गौसपुर में कृषि भूमि का कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें