नजीबाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक प्रतिनिधियों ने 17 जनवरी को लखनऊ में प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय लिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष मोबीन हसन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शिक्षकों ने 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 17 जनवरी को लखनऊ के जीपीओ पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने के रणनीति तैयार की।
जिलाध्यक्ष मोबिन हसन ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जनपद बिजनौर से जिलाध्यक्ष, मंत्री सहित संघ के पदाधिकारी लखनऊ प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिन मांगों को लेकर शिक्षक लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं, उनमें शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा देना, सामूहिक बीमा पांच लाख रुपये करना, मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर शिक्षक पद दिए जाने सहित अनेक मांगे शामिल हैं। शिक्षक संघ के महामंत्री मदन गोपाल चौहान के संचालन में आयोजित बैठक में नितिन मोहन, नौबहार सिंह, मुदस्सिर, नरेश कुमार, अश्वनी, शमशाद, मुकुल, अमित अग्रवाल सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।