प्रोजेक्ट अवार्ड-2020 के लिए छात्र-छात्राएं चयनित
बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कालेज के छात्र-छात्राओं के एक समूह का ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) विश्वकर्मा अवार्ड-2020 के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट रोजगार स्टेशन का अवार्ड के लिए चयन किया गया।
संस्था निदेशक स्वतंत्र पोरवाल के अनुसार एआईसीटीई अवार्ड-2020 के लिए कालेज की टीम ने विभागाध्यक्ष व फैकल्टी मेंबर्स के सफल निर्देशन में अपना प्रोजेक्ट रोजगार स्टेशन नाम से प्रस्तुत किया था। इसमें लॉकडाउन के दौरान हुए बेरोजगारों को पुन: रोजगार प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रोजेक्ट की टीम में कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्र प्रियंक तोमर, ऋषभ भटनागर, निकिता अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। यह प्रोजेक्ट विभागाध्यक्ष अंकित राजन अग्रवाल, राजन सहाय, राजीव सहरावत की देखरेख में बनाए गए हैं। इस अवसर पर संस्था के सचिव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा, पूर्व विधायक रुचि वीरा, ग्रुप निदेशक उमेश गुप्ता, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शुएब अली खान, डॉ. शमीम अख्तर, सुनील भारद्वाज, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।