फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध

विज्ञापन
अफजलगढ़ के जूनियर हाई माधोवाला में काली पट्टी बांधकर विरोध करते शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
विज्ञापन

अफजलगढ़/नगीना/नींदड़ू। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर सरकार की गोपनीय आख्या का विरोध करते हुए शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कर शिक्षण कार्य किए।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के निर्देश पर शासन स्तर पर लंबित मांगों के पूरा न होने और गोपनीय आख्या के विरोध पर पूर्व माध्यमिक जाब्तानगर, उदयपुर, त्रिलोकपुर, माधोवाला, चौहड़वाला, मोहम्मद अलीपुर चौहड़, जाफराबाद सहित अधिकांश विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया जो पांच मार्च तक चलेगा। ब्लॉक अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की लंबित मांगो एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए एक ज्ञापन 17 फरवरी को डीएम को दिया था, लेकिन इसमें अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्रीय शासन स्तर पर लंबित मांग पत्र के समर्थन में एकजुटता जरूरी है। इस दौरान शिक्षक संदीप कुमार, गजेंद्र चौहान, भूपेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुभाषचंद्र, कृपाल सिंह, अनीस अहमद, मोहम्मद हनीफ, चमन सिंह, मनोज कुमार, उर्वशी चौहान तथा अंजू तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं नगीना में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर विकास क्षेत्र के बेसिक शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह व मंत्री प्रीतम सिंह ने बताया कि शिक्षण कार्य काली पट्टी बांधकर करना है।
विज्ञापन

वहीं नींदडू़ में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग अध्यापकों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजीदपुर (नींदडू़) में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री विश्वपाल सिंह और जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने विरोध का कारण उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पू. मा.) शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों की लंबित मांग व समस्याओं के निस्तारण के संबंध में सरकार द्वारा सकारात्मक ठोस पहल नहीं करना बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार, सविता चौहान, सीमा, गुल नवाज, प्रमोद कुमार, प्रवेंद्र कुमार, मीनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें