फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षकों ने सरप्लस सूची पर लगाई आपत्ति, स्कूल में छात्र पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले के करीब 256 सहायक शिक्षक और मुख्याध्यापक का होगा समायोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में छात्र छात्राओं की संख्या के अनुपात से ज्यादा शिक्षकों और शिक्षिकाओं का समायोजन होगा। मुख्यालय से समायोजन में शामिल शिक्षक, शिक्षिकाओं की सूची आई है। सूची पर शिक्षकों से आपत्ति मांगी गई। प्रकाशित सूची पर आई आपत्तियों में ज्यादातर शिक्षकों का कहना है कि उनके स्कूल में वर्तमान में छात्र संख्या के अनुपात से तैनाती सही है। सभी आपत्तियों का निस्तारण ब्लाक स्तर से कराया जा रहा है।
जिले में 2021 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। इनमें जिन स्कूलों में छात्र संख्या से ज्यादा अध्यापक उनमें भी जूनियर को सरप्लस में शामिल कर अन्य जरूरत वाले परिषदीय स्कूलों में भेजा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से सरप्लस शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची बनाई गई। उसपर शिक्षक से आपत्ति मांगी गई।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरप्लस में जून माह की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों शामिल गया। परंतु इनमें कई स्कूलों में संख्या दो तीन छात्रों की कम थी। वहां अब नामांकन हो गए। आपत्ति में शिक्षक अब छात्रों की संख्या पूर्ण होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सरप्लस शिक्षक शिक्षिकाओं के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। समायोजन की सूची पर आपत्तियां मांगी जा रही है। आपत्तियों का ब्लाक स्तर से निराकरण कराया जा रहा है। - योगेंद्र कुमार, बीएसए

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें