फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अंतिम चरण में मास्टर प्लान का सर्वे, बढ़ेगा विनियमित क्षेत्र का दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलेभर की सभी तहसीलों में मास्टर प्लान के लिए चल रहा सर्वे
विज्ञापन

- सर्वे पूरा होने के बाद अगले सप्ताह होगी मास्टर प्लान की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नजीबाबाद। जिलेभर सभी तहसीलों में विनियमित क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए बिजनौर सहित अन्य तहसीलों में मास्टर प्लान का सर्वे अंतिम चरण में चल रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद विनियमित क्षेत्र का सीमा विस्तार होगा। इससे विनियमित क्षेत्र में शामिल होने वाले गांवों को फायदा मिलेगा।

जिले में टाउन प्लानर मुरादाबाद की देखरेख में सर्वे किया जा रहा है। विनियमित क्षेत्र का दायरा बढ़ाने के लिए संयुक्त नियोजन संभागीय नियोजन खंड नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग मुरादाबाद की टीम सर्वे कर रही है। नजीबाबाद, नगीना, चांदपुर, बिजनौर में मुरादाबाद के मन चित्रकार अनिल कुमार की देखरेख में सीमा विस्तार सर्वे का कार्य अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन

हाल ही में टाउन प्लानर मुरादाबाद विवेक भास्कर ने डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के साथ सीमा विस्तार योजना पर चर्चा की थी। विनियमित क्षेत्र सीमा विस्तार सर्वे पूर्ण होने के बाद टाउन प्लानर की ओर से मंडलायुक्त को सीमा विस्तार सर्वे रिपोर्ट सौंपी जाएगी। शासन की स्वीकृति के बाद अंतिम मुहर राज्यपाल स्तर से लगेगी। इसके बाद विस्तारीकरण प्रभावी होगा।


नगर पालिका किरतपुर सहित करीब 150 गांव होंगे शामिल

विनियमित क्षेत्र सीमा विस्तार में नजीबाबाद विनियमित क्षेत्र में नगर पालिका किरतपुर, नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक के लगभग 150 गांव शामिल होंगे। वर्तमान में नगर पालिका नजीबाबाद, नगर पंचायत साहनपुर और जलालाबाद के अतिरिक्त 42 गांव विनियमित क्षेत्र के तहत आते हैं। उधर, बिजनौर में भी करीब 150 से ज्यादा गांव शामिल करने की तैयारी है।



सीमा विस्तार पर एक नजर

विनिमय क्षेत्र के प्राधिकारी एवं एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, अवर अभियंता श्याम बाबू वर्मा की देखरेख में क्षेत्र का सर्वे चल रहा है। नजीबाबाद क्षेत्र में हरिद्वार मार्ग पर मंडावली तक, कोटद्वार मार्ग पर मथुरापुर मोर तक, बिजनौर मार्ग पर किरतपुर तक, कोतवाली मार्ग पर अकबराबाद तक और बुंदकी मार्ग पर नजीबाबाद थाना क्षेत्र की सीमा तक के गांव विनियमित क्षेत्र में शामिल किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


साल 2003 में बनाया गया था मास्टर प्लान
अवर अभियंता श्याम बाबू ने बताया कि जिले में साल 2003 में मास्टर प्लान बनाया गया था। इसके बाद अब तैयारी चल रही है। मास्टर प्लान 10 साल की योजनाओं के लिए तैयार किया जाएगा। 10 साल से ज्यादा होने पर भी अभी पुराना वाला मास्टर प्लान ही प्रभावी है।


मास्टर प्लान का सर्वे अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इस संबंध में संबंधित विभाग और अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। अंकित कुमार अग्रवाल, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें