फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ के आह्वान पर आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, शेरकोट। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के चयन हेतु एक ही चयन आयोग के गठन व चयन बोर्ड की धारा 21 को समाप्त किए जाने से आक्रोशित शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य जारी है।
विज्ञापन

शिक्षकों की बैठक में संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला प्रचार मंत्री विजय वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार 19 दिसंबर को उक्त विधेयक विधान परिषद में लेकर आई। शिक्षक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा ने विधेयक की धारा 18 में संशोधन प्रस्तुत की मांग उठाई। परंतु सरकार ने हठधर्मिता दिखाते हुए संशोधन की अनुमति नहीं दी।
उन्होंने कहा कि चयन बोर्ड की धारा 21 शिक्षकों को न केवल सेवा सुरक्षा प्रदान करती थी, बल्कि प्रबंध तंत्र चयन बोर्ड के पूर्व अनुमोदन के बिना शिक्षक की सुरक्षा को नहीं छीन सकता। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन, प्रोत्साहन भत्ते व सामूहिक जीवन बीमा आदि बंद करना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। शिक्षकों से संघ के आह्वान पर 20 जनवरी तक भुजाओं पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करने व 21 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर राकेश कुमार की अध्यक्षता व महेशचंद के संचालन में हुई। बैठक में लखवीर सिंह, बेगराज सिंह, दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सिंह, मोहन सिंह, शैलेश यादव, ब्रह्मपाल सिंह, श्याम सिंह आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें