शिक्षक जल्दी बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराएं
बिजनौर। खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदपुर देवमल अजय कुमार ने जिला के सभी शिक्षकों से स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ाई कराने में भी रुचि लेने को कहा है।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मंडावली प्रथम में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बच्चों के अभिभावकों को पुस्तक वितरित करते हुए शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ब्लॉक के सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाई गई हैं। संकुल प्रभारियों के माध्यम से स्कूलों को पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंचार्ज अध्यापकों से पुस्तकों को वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से ऑनलाइन पढ़ाई में भी रुचि लेने को कहा है ताकि स्कूली बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े रहे इस मौके पर संकुल प्रभारी रईस अहमद खान, प्रधानाध्यापक सरदार हरवंत सिंह, रुचि रानी कई कहीं शिक्षक अभिभावक मौजूद रहे।