फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षक एनपीएस व निजीकरण के खिलाफ हो रहे लामबंद

Thu, 08 Jun 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ का भारत छोड़ो यात्रा को समर्थन
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक एनपीएस व निजीकरण के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने दोनों मुद्दों पर निकाली जा रही भारत छोड़ो रथ यात्रा के समर्थन का एलान किया है। यात्रा 10 जून को ज़िले में आएगी।
विज्ञापन

संघ की जिला बैठक जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आरजेपी इंटर कालेज में हुई। बैठक में शिक्षक नेता मनोज यादव, सुधांशु वत्स , डॉ मोहित शर्मा, इंद्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा के अनुसार एनपीएस व निजीकरण का मुद्दा शिक्षकों के भविष्य से जुड़ा है। पुरानी पेंशन की बहाली बुढ़ापे की लाठी है। अटेवा दोनों मुद्दों के खिलाफ भारत छोड़ो रथ यात्रा निकाल रही है। रथ यात्रा 10 जून को सुबह 09 बजें बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर में पहुंचेगी। जिले के शिक्षक यात्रा के समर्थन में बीआई सी की जनसभा में भागीदारी करें। जिला अध्यक्ष के मुताबिक संघ पदाधिकारी शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें