फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Thu, 08 Jun 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रों पर 5500 से अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा, वर्धमान काॅलेज में बने तीन केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बीएड प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हुआ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी परीक्षा का आयोजक है। जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए 13 केंद्र बने। बीएड प्रवेश परीक्षा में 5500 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
आयोजक विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम का एलान कर दिया है। प्रवेश परीक्षा 15 जून को प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा 13 केंद्रों पर 5700 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय के 20 किलोमीटर की परिधि में बनाए गए हैं। एक परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिकतम 500 तथा न्यूनतम 300 है।
विज्ञापन


ये होंगे पेपर
बीएड प्रवेश परीक्षा दो पाली में है। प्रथम पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। पहली पाली में सामान्य ज्ञान एवं भाषा हिंदी/ अंग्रेजी का पेपर है। दूसरी पाली दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक है। दूसरी पाली में अभिरुचि परीक्षा एवं विषय योग्यता कला/ वाणिज्य/ विज्ञान/ कृषि का पेपर है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी आयोजक विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।


06 सेक्टर में बांटकर होगी निगरानी
शासन के बीएड प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष तथा शुचिता पूर्ण कराने के सख्त निर्देश हैं। इसलिए प्रशासन ने परीक्षा पर निगरानी के लिए परीक्षा क्षेत्र को 06 सेक्टर में बांटकर व्यवस्था की है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शासन, आयोजक विश्वविद्यालय एवं प्रशासन के 46 पर्यवेक्षक प्रवेश परीक्षा पर निगाह रखेंगे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा के लिए पुलिस आदि की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन





परीक्षा केंद्र व आवंटित अभ्यर्थी
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बने आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर केंद्र पर 400, बिजनौर इंटर काॅलेज बिजनौर केंद्र पर 400, सीडी इंटर काॅलेज हल्दौर केंद्र पर 500, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बिजनौर केंद्र पर 500, हृदयानंद सार्वजनिक इंटर काॅलेज झालू केंद्र पर 300, केपीएस इंटर काॅलेज बिजनौर केंद्र पर 500, आरबीडी बिजनौर केंद्र पर 500, आरजेपी इंटर काॅलेज बिजनौर केंद्र पर 500, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज झालू केंद्र पर 300, आरएचएस इंटर काॅलेज केंद्र पर 500, वर्धमान काॅलेज बिजनौर ए केंद्र पर 500, वर्धमान काॅलेज बिजनौर बी केंद्र पर 500 तथा वर्धमान काॅलेज बिजनौर सी केंद्र पर 300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें