फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और कर्मियों ने अधिकार मांगा

Thu, 21 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में मांग को लेकर पद यात्रा निकालते शिक्षक व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने पद यात्रा निकाली। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम डीएम को मांग पत्र सौंपे। 
विज्ञापन


ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पेंशन बचाओ अभियान के तहत शिक्षक, कर्मचारी डीएवी इंटर कॉलेज में दोपहर करीब दो बजे एकत्रित हुए। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंद्रहास और महामंत्री विजय पाल सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर नगर में पद यात्रा निकाली।

पद यात्रा सिविल लाइन होते कलक्ट्रेट पहुंची, यहां पर एसोसिएशन की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम अलग अलग मांग पत्र डीएम को सौंपे गए। पत्र में एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मिकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से जोड़ने की मांग की है। पत्र में अन्य राज्यों में भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही बहाल करने की मांग की है। इससे पूर्व डीएवी इंटर कॉलेज में हुई बैठक में वक्ताओं ने नई पेंशन योजना को धोखा बताया और पुरानी पेंशन को बहाल करने पर जोर दिया।  देवेंद्र , परवेज इकबाल, प्रदीप कुमार, पुनीत अग्रवाल, सुखराम सिंह, मदन मोहन, ब्रजेश , मुकेश, अंशुल कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें