बिजनौर में बीएसए महेश चंद्र ने ब्लॉक कोतवाली देहात के प्राथमिक विद्यालय दयालवाला के इंचार्ज अध्यापक सलीम जावेद को विद्यालय में शराब के नशे में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षकों को निलंबित करने की संस्तुति की थी।
ब्लॉक कोतवाली देहात खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स ने 16 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय दयालवाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का इंचार्ज अध्यापक सलीम जावेद शराब के नशे में विद्यालय में घूमता पाया गया था, जिसकी बीईओ ने बीडीओ भी बनाई थी। निरीक्षण में शिक्षक उपस्थिति पंजिका में शिक्षक की पिछले पांच दिनों की उपस्थिति भी नहीं लगी हुई थी और ग्राम प्रधान नसीम अहमद ने भी स्कूल पहुंच कर स्कूल में शराब पी कर हंगामा करने की शिकायत की थी। बीईओ ने शिक्षक को निलंबित करने की संस्तुति बीएसए से की थी। बीएसए महेेश चंद्र ने सलीम को निलंबित कर दिया है।