फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने निकाह से इंकार किया

Fri, 23 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में  दहेज में बाइक मांगने और दुल्हन के लिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी लाने पर बखेड़ा हो गया। दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया। मामला बढ़ने पर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। बाद में दहेज में दिया  गया सामान व खर्च हुई रकम लौटाने पर ही दोनों को छोड़ा   गया। बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।  
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले की युवती की बारात गैर जनपद से आई थी। निकाह से पूर्व दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग कर दी। दुल्हन के पिता ने उसकी मांग का सम्मान करते हुए बाइक भी दे दी। इसके बाद मंगलवार को बारात आने पर निकाह से पूर्व दूल्हे के परिजनों ने दुल्हन के लाई ज्वैलरी परिजनों को सौंपी। उन्हें उसके आर्टिफिशियल होने का आभास हुआ। दूल्हे की मांग पूरी करने के बाद भी दुल्हन के लिए आर्टिफिशियल ज्वैलरी लाने पर लोग भड़क गए। इस पर दुल्हन ने भी निकाह करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में हुई कई दौर की बातचीत के बाद दहेज में दिया गया सामान और बारात की आवभगत में खर्च हुई रकम वापस होने का समझौता हुआ। इसके बाद बुधवार की शाम दूल्हे के परिजनों ने सारा सामान व रकम दुल्हन के परिजनों को सौंप दी। सामान मिलने के बाद ही दूल्हे व उसके पिता को बंधन मुक्त किया। बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें