फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्रा से अमर्यादित व्यवहार करने पर शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली देहात के कंपाेजिट विद्यालय अवधिपुर हरवंश में शिक्षक माजिद हुसैन ने छात्रा से अमर्यादित व्यवहार किया। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर बीएसए सचिन कसाना ने शिक्षक माजिद हुसैन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विद्यालय में कार्यरत शिक्षक माजिद हुसैन ने 17 दिसंबर को विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा से अमर्यादित व्यवहार किया। इसकी शिकायत पर बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच आख्या और अभिभावकों के बयान के आधार पर बीएसए सचिन कसाना ने अध्यापक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने, समाज में विभाग की छवि धूमिल करने का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कार्रवाई की। इसके अलावा अनुशासनहीनता का प्रदर्शन कर सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाया। निलंबन अवधि में माजिद हुसैन ब्लाक संसाधन केंद्र अल्हैपुर (धामपुर) से संबंद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें