फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में वोट नहीं दी तो शिक्षक को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में वोट नहीं दी तो शिक्षक को मार डाला
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। बास्टा क्षेत्र के गांव बसेड़ा में एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षक के भाई ने प्रधान पद के हारे हुए प्रत्याशी पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट न देने पर रंजिश रखते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के पुलिस को निर्देश दिए। आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है और गांव पूर्व ग्राम प्रधान है।
गांव बसेड़ा निवासी राजीव कुमार ने बताया कि गांव के ही अजब सिंह, निखिल कुमार, शैलेंद्र सिंह, परवेंद्र कुमार, सुशील कुमार काफी समय से उनसे रंजिश रखते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्व प्रधान अजब सिंह भी प्रत्याशी था। चुनाव में उनके परिवार ने अजब सिंह को वोट नहीं दिया। चुनाव हारने के बाद अजब सिंह व उसके साथी और ज्यादा रंजिश मानने लगे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी एकराय होकर अपने हाथों में तमंचे, बंदूक आदि हथियारों से लैस होकर मकान पर चढ़ आए तथा गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने संजय सिंह (35) को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल संजय को सीएचसी स्याऊ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजय को मृतक घोषित कर दिया। संजय सिंह नगीना क्षेत्र के गांव रायपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि आरोपी अजब सिंह, निखिल कुमार, शैलेंद्र सिंह, परवेंद्र कुमार, सुशील कुमार के खिलाफ हत्या सहित अनेक धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। निखिल व सुशील का चालान कर दिया गया है। अजब सिंह को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई। आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान अजब सिंह हिस्ट्रीशीटर भी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। दो गिरफ्तारी हो चुकी हैं, एक पूछताछ चल रही। जल्द ही दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें