हरेवली के गांव छिपरी में घटना की जानकारी करती पुलिस संवाद
हरेवली । गांव शहजादपुर में शिक्षक प्रकाशवीर सिंह चौहान (44) ने बीमारी से परेशान होकर कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पुत्री काजल ने बताया कि उसके पिता पिछले तीन वर्षों से कैंसर की बीमारी से परेशान थे। मेरठ, मुरादाबाद, जयपुर, काशीपुर आदि के डॉक्टरों से उपचार कराया। लेकिन कुछ आराम नहीं मिला। वह पिछले 12 वर्षों से हरेवली में स्थित सावित्रीबाई फुले इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य कर रहे थे।
रविवार को प्रकाशवीर ने अपने कमरे में जाकर कनपटी से सटाकर तमंचा चला दिया। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो वहां लहूलुहान हालत में प्रकाशवीर पड़े थे। उनके हाथ में तमंचा था।
घर में इस पर कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से जानकारी ली। उनके पास एक सुसाइट नोट भी मिला है।
n सुसाइड नोट में लिखा- बीमार शरीर के साथ जीना असंभव प्रकाशवीर के पास मिले सुसाइड नोट मे मिला है कि मैं बीमारी से तंग हूं। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। अब इस बीमार शरीर के साथ जीना असंभव है। मृतक शिक्षक के तीन बच्चों में दो बेटी और एक बेटा है। बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ऐसे में परिवार को कोई सहारा देने वाला नहीं रहा। बेटियों के कंधोंे पर परिवार का बोझ आ गया है।