नहटौर। शिक्षिका ने एक व्यक्ति पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने अपने साथी शिक्षकों के साथ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंपी है।
शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति जनजागृति महासंघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों के संग बेगराजपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका प्रियंका थाने पहुंची। जिसने थानाध्यक्ष से मुलाकात की। प्रियंका ने बेगराजपुर के एक ग्रामीण खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने एवं बार-बार मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। शिक्षका के संग महासंघ प्रमुख नोबहार सिंह, महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मंत्री नरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार नवनीत कुमार भारती, चंद्रकमल, ज्योति भूमिवाल, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।