फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक ने ली युवक की जान

Sun, 26 Feb 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर में शराब के नशे में चालक ने टाटा मैजिक से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन वर्षीय भतीजी घायल हो गई। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अन्य स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो अन्य लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

टाटा मैजिक मंडावर से चंदक की ओर जा रही थी। उधर, मंडावर थाने के गांव मोंहडिया निवासी अंकित (25) भतीजी नैना (3) के साथ बाइक से रविवार सुबह मंडावली थाने के गांव करौली रिश्तेदारी में गया था। शाम को वह गांव वापस लौट रहा था। मंडावर थाने के गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर के निकट टाटा मैजिक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नैना घायल हो गई। पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, भतीजी नैना को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खानपुर माधो के ग्रामीणों ने टाटा मैजिक छोड़कर फरार हो रहे चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुचार, चालक हादसे के वक्त शराब के नशे में था।
जलीलपुर। गांव सब्दलपुर तैली निवासी (18) का महबूब अपने बड़े भाई की शादी के कार्ड बिजनौर बांटकर बाइक से लौट रहा था। चांदपुर-बिजनौर रोड पर गांव पीपली जट के निकट उसकी बाइक भैंसा बुग्गी से टकरा गई। महबूब गंभीर रूप से घायल हो गया। महबूब को चांदपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे बिजनौर रेफर किया गया। रास्ते में महबूब ने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई की आठ मार्च को शादी तय है। शादी की तैयारी लगे परिजनों की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

वहीं जिला अमरोहा के गांव शाहपुर निवासी देवेंद्र सिंह (30)  रिश्तेदारी में गांव बेगमपुर जा रहा था। चांदपुर दत्तियाना रोड पर वीरमपुर से पहले देवेंद्र की बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल देवेंद्र को सीएचसी स्याऊ लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कार की चपेट में आकर घायल : धामपुर। गांव कुंडीपुरा निवासी साइकिल सवार कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। रविवार शाम आशाराम साइकिल से घर जा रहा था। स्योहारा मार्ग पर पीछे से आई कार ने उसे चपेट में ले लिया। वह हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। युवक की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें