फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर पति को पीटा

Mon, 27 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा में गांव जाने के लिए मैजिक गाड़ी में बैठी महिला के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के पति के साथ मारपीट की गई। मामला दो  संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त हो गया। आरोपी युवक के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।रविवार की देर शाम गांव सुल्तानपुर निवासी एक युवक दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ स्योहारा आया था। गांव जाने के लिए वह एल्फा रेस्टोरेंट के पास से टाटा मैजिक में सवार हुआ। आरोप है कि मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नदीम भी मैजिक में सवार हुआ। उसने महिला से छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन

महिला के पति ने इसका विरोध किया तो नदीम ने उससे मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पति-पत्नी को बचाया। हंगामे के दौरान आरोपी फरार हो गया। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग थाने पहुंचे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी,  शशंक विश्नोई, डॉ. विनीत देवरा, विपिन जोशी, अमित शर्मा, नीलम चौहान, आलोक अग्रवाल आदि ने आरोपी  की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा     का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें