फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहखाने में चल रही थी तमंचा फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहखाने में चल रही थी तमंचा फैक्टरी
विज्ञापन

बिजनौर। धामपुर पुलिस व स्वाट टीम ने गांव मिर्जापुर पल्लावाला में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। फैक्टरी तहखाने में चल रही थी। यहां से पुलिस ने चार तमंचे, लोहे की नाल व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक धामपुर पुलिस व स्वाट टीम ने गांव मिर्जापुर पल्लावाला में करीमुद्दीन के घर पर छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। यह फैक्टरी घर में बने तहखाने में चल रही थी। यहां से पुलिस ने तीन 315 बोर व एक 12 बोर के तमंचे के अलावा लोहे की नाल व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने करीमुद्दीन को फैक्टरी चलाते हुए दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले दस सालों से इस काम को कर रहा है। पैसा कमाने के लिए वह चोरी छिपे फैक्टरी चला रहा था। फारूख के साथ मिलकर यह काम कर रहा था। चार साल पहले फारूख की मौत होने पर भी उसने अपना ये काम नहीं छोड़ा। चुनावी माहौल को देख वह पांच से दस हजार रुपये तक में तमंचा बेच रहा था। इस पैसे से वह घर के खर्च के अलावा अपने शौक पूरे कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें