फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, सीएए बवाल के उपद्रवियों को बेचे गए थे अवैध हथियार, जखीरा बरामद

Thu, 18 Jun 2020 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शेरकोट पुलिस की ओर से छापामार कर पकड़े गए बने और अधबने तमंचे। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट थाना पुलिस ने गांव नूरपुर छिपरी में एक मकान पर छापा मारकर अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 तमंचों के अलावा तमंचे बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि सीएए के विरोध में नहटौर में बवाल करने वाले उपद्रवियों को इन आरोपियों द्वारा तमंचे बेचे गए थे।
विज्ञापन


सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार के मुताबिक शेरकोट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात गांव नूरपुर छिपरी निवासी रऊफ के घर पर छापा मारकर रऊफ और उसके साथी सनव्वर निवासी गांव मंधौरा को गिरफ्तार किया। मकान के पीछे अवैध हथियार बनाए जा रहे थे।

मौके से 14 तमंचे बरामद किए। इनमें 12 तमंचे 315 बोर और दो तमंचे 12 बोर के मिले जबकि 26 अधबने तमंचे थे। इसके अलावा 10 कारतूस तथा तमंचे बनाने में इस्तेमाल होने वालीं मशीन, ट्रिगर, ट्रिगर गार्ड, बैरल, रायफल की बट आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक कई बड़े लोगों के संरक्षण में रऊफ कई साल से अवैध हथियार बनाकर बेचने का काम कर रहा था। रऊफ के साथ गिरफ्तार उसका साथी गांव मंधौरा निवासी सनव्वर अली भी काफी दिन से इस काम में जुड़ा था। पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये तक में तमंचा बेचते थे।

उपद्रव में हुआ रऊफ के तमंचों का इस्तेमाल
सीओ ने बताया कि आरोपी रऊफ पूरे जिले में केवल एक वर्ग के लोगों को हथियार बेचता था। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के विरोध में नहटौर में उपद्रव करने वालों को भी रऊफ ने हथियार बेचे थे।

नहटौर के बवाल में इन हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ था। पुलिस का दावा है कि रऊफ ने अवैध हथियार बेचने के साथ अन्य काले कारोबार से शानदार कोठी बना रखी है। कोठी में स्विमिंग पुल से लेकर तमाम सुविधाएं हैं। पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच करा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में अवैध रूप से शराब भी बेची
पुलिस के मुताबिक रऊफ हथियार बेचने के साथ अवैध रूप से शराब भी बेचता था। खुद भी शराब पीने का आदी है। लॉकडाउन के दौरान उसने चोरी छिपे खूब अवैध शराब बेची है। उसके घर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

एसपी संजीव त्यागी ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष शेरकोट संजय कुमार, एसआई ब्रह्मपाल सिंह, रामवीर सिंह व सतेंद्र सिंह, कांस्टेबिल योगेंद्र सिंह, रवि मलिक, रवि कुमार व उमेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें