फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को हरिद्वार ले जाकर भीख मंगवाई, दुष्कर्म भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को हरिद्वार ले जाकर भीख मंगवाई, दुष्कर्म भी किया
विज्ञापन

बिजनौर। मानसिक रूप से कमजोर युवती को एक युवक बहला फुसलाकर हरिद्वार ले गया। जहां उससे भीख मंगवाई गई और दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप हैैैै कि पांच महीने पहले हरिद्वार के गांव लढ़ोरा निवासी काली पुत्र फरीद उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। जो मूलरूप से युवती के गांव का ही रहने वाला है। आरोपी ने युवती को हरिद्वार में ले जाकर अपने भाई गुलशन के हवाले कर दिया। आरोपी युवक ने युवती से भीख मंगवाई। वहीं उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बताया कि गुलशन पीड़िता को चुपचाप उनके घर पर छोड़ गया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें