फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी किया
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई है। जिसमें जनपद की छह विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित किया गए हैं, जबकि बिजनौर सीट का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि बिजनौर सीट के लिए सपा सिंबल जारी कर चुकी है। जिसे लेकर गठबंधन की गुुत्थी उलझी हुई है।
सपा की ओर से जारी लिस्ट में नजीबाबाद से सपा विधायक तसलीम अहमद और नगीना से विधायक मनोज पारस को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं बढ़ापुर सीट पर कपिल कुमार, धामपुर से विधायक नईमल हसन, चांदपुर से पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश और नूरपुर से रामअवतार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि धामपुर से प्रत्याशी बनाए गए नईमुल हसन फिलहाल नूरपुर से विधायक हैं। जबकि पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान को टिकट देने की अटकलें थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहटौर सीट पर गठबंधन की ओर से रालोद ने पूर्व सांसद मुंशीराम पाल को टिकट दिया है। गठबंधन में बिजनौर की सीट का पेंच फंसा हुआ है। क्योंकि सपा की ओर से बिजनौर सीट पर डॉ. रमेश तोमर को सिंबल जारी किया जा चुका है। वहीं रालोद भी बिजनौर सीट पर डॉ. नीरज चौधरी को प्रत्याशी बना चुकी है। डॉ. नीरज चौधरी ने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। उधर कयास लगाए जा रहे थे कि सोमवार को बिजनौर सीट पर गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। सपा के जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने बताया कि छह प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हुई है। जिसमें बिजनौर सीट का नाम नहीं है। पार्टी हाईकमान से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें