फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर स्नान कर उठाया धर्मलाभ

विज्ञापन
बिजनौर में गंगा दशहरा में बैराज पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर स्नान कर उठाया धर्मलाभ
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा दशहरा स्नान पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर बच्चों का मुंडन कराकर उनकी दीर्घायु की कामना भी की।
विज्ञापन

हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाई जाती है। इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से जन्मजन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। जिले में शनिवार को गंगा दशहरा पर गंगा बैराज पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर स्नान किया और धर्मलाभ उठाया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए थे। बिजनौर में गंगा बैराज पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए उमड़ी। लोग सुबह सवेरे ही बड़ी संख्या में गंगा घाट पर पुण्यलाभ कमाने के लिए पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने नवजात शिशुओं का मुंडन कराकर गंगा मैया से उनके दीर्घायु होने की कामना की। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारकर विधिपूर्वक सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पंडितों को दान दक्षिणा आदि देकर विदा किया। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घर पर ही स्नान कर पूजा-अर्चना की।

बिजनौर में गंगा दशहरा में बैराज पर स्नान करते श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें