फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तेज धूप व लू के थपेड़ों से रखें अपना ख्याल

विज्ञापन
बिजनौर में गर्मी में जाते स्कूटी सवार। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। तापमान में हल्की यानी 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद गर्मी और लू का असर अभी भी बना हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग दिन के समय घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे मुंह को कपड़ों से ढककर ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर को सिविल लाइन और मुख्य बाजारों में भीड़ कम देखने को मिली, जबकि शाम के समय बाजारों में रौनक बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक बाहर न निकलें। अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें। बाहर जाते समय छाता या गमछे का प्रयोग करें। गर्मी के प्रभाव को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए सावधानी ही सबसे बेहतर बचाव है। नगीना वेधशाला के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। गत रविवार को 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री के मुकाबले थोड़ा कम रहा। हालांकि धूप की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं।
सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य 7.30 बजे से 12.30 बजे तक होगा
डीएम ने जनपद बिजनौर में पड़ रही अत्यधिक गर्मी, लू एवं हीटवेव के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिले के संचालित समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, इंटर कालेजों, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आईसीएसई, संस्कृत विद्यालय, मदरसा बोर्ड से संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अग्रिम आदेशो तक शिक्षण समय सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक रहेगा। जबकि विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/कर्मचारी पूर्व निर्धारित समय तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय, प्रशासनिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें