फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर सकते हैं रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान में रखें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल स्थित जिला रक्त कोष में ए, बी, और एबी पॉजिटिव रक्त की कमी चल रही है। ऐसे में जरूरतमंद को भी ब्लड देना संभव नहीं है। इसलिए इच्छुक रक्तदाता सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक-एक करके ब्लड बैंक में पहुंचें और रक्तदान कर किसी के जीवन की डोर टूटने से बचाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

जिला रक्त कोष प्रभारी संजय कुमार शंकर के अनुसार वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन चल रहा है। इसलिए सबसे पहले काम सामाजिक दूरी बनाए रखना है। लेकिन फिर भी ब्लड की आवश्यकता किसी को भी पड़ सकती है। लॉकडाउन होने के कारण रक्तदान शिविर का आयोजन भी नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में ब्लड बैंक में रक्त की काफी कमी हो गई है। क्योंकि जिसे भी जरूरत होती है, उसे ब्लड दिया अवश्य जाता है। लेकिन बैंक में रक्त की काफी कमी हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ब्लड बैंक में वर्तमान में ओ पॉजिटिव ग्रुप का रक्त तो पर्याप्त मात्रा में मौजूद है, जबकि ए, बी और एबी पॉजिटिव ब्लड की काफी कमी हो गई है। इससे भविष्य में ब्लड बैंक जरूरतमंद को इन ग्रुप का ब्लड देने में असमर्थता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें