फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद और मंडावली के कई गावों में निकाले गए अखाड़े-जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर जयंती पर निकाली झांकियां
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। नजीबाबाद और मंडावली के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांवों में जयंती पर विभिन्न झांकियों के साथ अखाड़े जुलूस निकाले गए।
नजीबाबाद के गांव राहतपुर खुर्द में डॉ. आंबेडकर जुलूस का शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान मो. मुस्तफा, राजकुमार प्रजापति ने किया। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गांव के विभिन्न मार्गों पर डॉ. आंबेडकर की झांकी निकाली गई। उधर, मंडावली के गांव मोहनपुर में आंबेडकर जुलूस कमेटी के अध्यक्ष नत्थू सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बाबूराम, सचिव नाथेराम, संरक्षक कन्हैया सिंह, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भारतीय बौद्ध सभा की ओर से गांव रामदासवाली में डॉ. आंबेडकर जयंती पर झांकियां और अखाड़ा जुलूस निकाला गया। सभा अध्यक्ष मामराज बौद्ध, उपाध्यक्ष यादराम सिंह, हरीश, वीर सिंह, दयाराम ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें